लाइव न्यूज़ :

बाजार में तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 336 अंक लुढ़का; एशियन पेंट्स 5 प्रतिशत टूटा

By भाषा | Updated: October 21, 2021 18:06 IST

Open in App

मुंबई, 21 अक्टूबर बिकवाली दबाव से घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 336.46 अंक टूटकर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच कंपनियों के परिणाम बेहतर नहीं रहने तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और टीसीएस जैसे प्रमुख शेयरों में गिरावट से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 336.46 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,923.50 अंक पर बंद हुआ। कारेबार के दौरान यह 60,500 के स्तर से नीचे चला गया था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 88.50 अंक यानी 0.48 प्रतिशत टूटकर 18,178.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स 5.21 प्रतिशत टूटकर सर्वाधिक नुकसान में रहा। कंपनी का वित्तीय परिणाम जारी होने के बाद शेयर नीचे आया। एशियन पेंट्स एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में 29 प्रतिशत घटकर 605.17 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से कच्चे माल की लागत बढ़ने से कंपनी का लाभ कम हुआ है।

इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, टाटा स्टील, टीसीएस, डा. रेड्डीज और भारती एयरटेल में 2.85 प्रतिशत तक की गिरावट आयी।

दूसरी तरफ, कोटक बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, एसबीआई और एक्सिस बैंक लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल हैं। इनमें 6.51 प्रतिशत तक की तेजी रही।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 नुकसान में रहें।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि बाजार के समक्ष कुछ चुनौतियां हैं। इसमें शेयरों का अधिक मूल्यांकन शामिल है। जिंसों की मुद्रास्फीति बढ़ने से कंपनियों के मार्जिन पर असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘विदेशी और घरेलू दोनों संस्थागत निवेशकों की बिकवाली यह संकेत देती है कि बाजार में काफी तेजी आ चुकी है और मूल्यांकन ऊंचा है।’’

आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार शुरू में लाभ में रहें लेकिन शुरूअती तेजी को बरकरार नहीं रख पाये और बाद में एशियाई बाजारों के ज्यादातर प्रमुख बाजारों की तरह नीचे आ गये...।’’

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहें जबकि चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक लाभ में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर एक पैसे की मामूली बढ़त के साथ 74.87 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,843.09 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम