लाइव न्यूज़ :

मेरिको को मार्च तिमाही में 227 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: April 30, 2021 18:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल दैनिक उपभोग के सामान बनाने वाली मेरिको लिमिटेड का मार्च 2021 की तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 14.07 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 227 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान घरेलू बाजार में उसके कारोबार में अच्छी वृद्धि हुई।

कंपनी ने पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही में 199 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

समीक्षाधीन तिमाही में मुंबई की इस कंपनी की परिचालन आय 34.49 प्रतिशत बढ़कर 2,012 करोड़ रुपये हो गयी जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1,496 करोड़ थी।

अंतरराष्ट्रीय कारोबार का राजस्व 25.14 प्रतिशत बढ़कर 438 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले 350 करोड़ रुपये था।

इस अवधि में घरेलू बिक्री 37.35 प्रतिशत बढ़कर 1,574 करोड़ रुपये की हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,146 करोड़ रुपये की हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम