लाइव न्यूज़ :

मैक्रोटेक की 4,000 करोड़ रुपये जुटाने; डेटा सेंटर, अन्य के लिए वित्त पोषण मंच स्थापित करने की योजना

By भाषा | Updated: October 22, 2021 17:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर रियल्टी कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स लि. ने भविष्य में वृद्धि के लिए प्रतिभूतियों के माध्यम से 4,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बनायी है और डेटा सेंटर तथा इंडस्ट्रियल एंड लॉजिस्टिक पार्क विकसित करने के लिए वैश्विक निवेशकों के साथ मिलकर एक वित्त पोषण मंच स्थापित करने पर भी विचार कर रही है।

लोढ़ा ब्रांड के तहत अपनी संपत्तियों का विपणन करने वाली मुंबई की मैक्रोटेक डेवलपर्स इस साल अप्रैल में एक प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के माध्यम से 2,500 करोड़ रुपये जुटाने के बाद शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुई।

मैक्रोटेक ने निवेशकों के समक्ष दी गयी एक प्रस्तुति में कहा, "कंपनी अगले 12 महीनों में 40 अरब रुपये की वृद्धि पूंजी जुटाने की योजना बना रही है।"

कंपनी के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को प्रतिभूतियों के माध्यम से 4,000 करोड़ रुपये तक की धनराशि जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसपर शेयरधारकों की मंजूरी मिलनी बाकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम