लाइव न्यूज़ :

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने आवास रिण पर ब्याज दर घटाकर 6.66 प्रतिशत की, अब तक का निचला स्तर

By भाषा | Updated: July 2, 2021 18:40 IST

Open in App

मुंबई, दो जुलाई आवास वित्त कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने शुक्रवार को कहा कि उसने 50 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर ब्याज दरों को घटाकर 6.66 प्रतिशत कर दिया। ये नई दरें 31 अगस्त, 2021 तक वैध होंगी।

कंपनी ने बयान में कहा कि नई दरों की पेशकश नए वेतनभोगी लोगों को की जाएगी। आवास रिण के क्षेत्र में यह कंपनी की अब तक सबसे निचली दर की पेशकश है।

बयान में कहा गया कि संशोधित दरें कर्ज लेने वाले की ऋण क्षमता पर निर्भर करेंगी। इसके लिए उनका सिबिल स्कोर आधार होगा।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वाई विश्वनाथ गौड़ ने कहा, ‘‘महामारी के प्रभाव के मद्देनजर हम ऐसी दरों की पेशकश करना चाहते थे जिससे कुल धारणा को सुधारने में मदद मिले और अधिक लोग अपने घर के सपने को पूरा कर सकें। हमें उम्मीद है कि दरों में इस कटौती से उपभोक्ताओं का भरोसा और बढ़ेगा और क्षेत्र के पुनरुद्धार में मदद मिलेगी।’’

बयान में कहा गया है कि 6.66 प्रतिशत के साथ आवास वित्त कंपनी ने अधिकतम 30 साल के आवास ऋएा पर सबसे कम दर की पेशकश की है। लोग कंपनी की होमवाई ऐप के जरिये भी आवास ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं और ऑनलाइन मंजूरियां हासिल कर सकते हैं।

बयान में कहा गया है कि ग्राहक एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के कार्यालय आए बिना अपने ऋण आवेदन की स्थिति का पता लगा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम