लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन प्रयोगकर्ताओं को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों से निपटने को कानून में बदलाव की जरूरत: चंद्रशेखर

By भाषा | Updated: November 10, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को कहा कि भारत प्रौद्योगिकी में भारी निवेश करने वाला देश है जहां इंटरनेट डिजिटल अर्थव्यवस्था में एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि देश को लगातार अपने कानूनों में बदलाव करने तथा ऑनलाइन जगत में उपयोगकर्ताओं को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों को देखते हुए "ज्यादा आधुनिक कानून बनाने होंगे।"

उन्होंने सोशल मीडिया पर नफरतपूर्ण सामग्री एवं गुमराह करने वाली जानकारी के प्रसार को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच इन मंचों को एक सख्त संदेश देते हुए कहा कि डिजिटल मंच चाहे वह बड़ा हो या छोटा, उसे कानूनों का पालन करने की जरूरत है।

चंद्रशेखर ने साथ ही कहा, ‘‘ये कंपनियां केवल 'एल्गोरिदम' का हवाला देते हुए अपना पल्ला नहीं झाड़ सकतीं, अगर वह एल्गोरिदम भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है।’’

उन्होंने कहा कि डिजिटल मंच का आकार और पैमाना जो भी हो, "भारत में कुछ चीजों तो लेकर कोई समझौता नहीं किया जा सकता।"

मंत्री ने 'टाइम्स नाउ समिट 2021' में अपने संबोधन में कहा कि संविधान के अनुच्छेद 14, 19, और 21 के तहत भारतीय नागरिकों को मौलिक अधिकार मिले हुए हैं और "केवल यह कहकर, कि मेरे पास एक एल्गोरिथम है, अगर वह एल्गोरिथम किसी भारतीय नागरिक के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो उससे आप पल्ला नहीं झाड़ सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम