लाइव न्यूज़ :

जुबिलेंट फूडवर्क्स का चौथी तिमाही शुद्ध मुनाफा तीन गुना बढ़कर 105.30 करोड़ रुपये पर पहुंचा

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून फास्ट- फूड श्रृंखला डोमिनोज पिज्जा और डंकिन डोनट्स का संचालन करने वाली जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड, ने मंगलवार को बताया कि मार्च 2021 को समाप्त

चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा तीन गुना से अधिक बढ़कर 105.30 करोड़ रुपये हो गया।

जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले जनवरी-मार्च तिमाही में 32.53 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन से होने वाली आय 14.21 प्रतिशत बढ़कर 1,037.85 करोड़ रुपये हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में यह 908.75 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में जेएफएल का कुल खर्च 912.70 करोड़ रुपये था, जो एक साल पहले इसी अवधि के 875 करोड़ रुपये की परिचालन आय से 4.31 प्रतिशत अधिक है।

तिमाही के दौरान, जेएफएल ने डोमिनोज पिज्जा के लिए 50 नए रेस्तरां खोले और अपने नेटवर्क में आठ शहरों को शामिल किया गया और डोमिनोज पिज्जा के चार स्टोर बंद कर दिए। कंपनी 31 मार्च, 2021 तक 293 शहरों में कुल 1,360 रेस्तरां संचालित कर रही थी।

कंपनी का 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए एकीकृत शुद्ध मुनाफा 17.3 प्रतिशत घटकर 230.52 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2019-20 में उसने 278.79 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

वित्त वर्ष 2020-21 में परिचालन से होने वाली आय 15.7 प्रतिशत घटकर 3,311.87 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2019-20 में यह 3,927.27 करोड़ रुपये थी।

जुबिलैंट फूडवर्क्स लिमिटेड ने एक अन्य सूचना में कहा कि मंगलवार को हुई कंपनी निदेशक मंडल की बैठक में 60 प्रतिशत के अंतिम लाभांश को मंजूरी दी गई। दस रुपये प्रति शेयर के अंकित मूल्य पर यह छह रुपये प्रति शेयर बैठती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम