लाइव न्यूज़ :

दिसंबर में 14 प्रतिशत बढ़ी नौकरियां: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: January 7, 2021 20:53 IST

Open in App

मुंबई, सात जनवरी देश में नियुक्ति गतिविधियों में दिसंबर 2020 में इससे पिछले महीने के मुकाबले 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई। मुख्य रूप से बीमा, वाहन और सहयोगी क्षेत्रों में रोजगार में वृद्धि हुई। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

दिसबर 2020 के लिये ‘द नौकरी जॉब स्पीक इंडेक्स’ इससे पूर्व माह के मुकाबले 14 प्रतिशत बढ़कर 1,972 रहा। नवंबर 2020 में यह 1,727 पर रहा था।

हालांकि, सालाना आधार पर यानी दिसंबर 2019 के मुकाबले दिसंबर 2020 में नियुक्ति गतिविधियों में 10 प्रतिशत की गिरावट आयी। कोविड-19 महामारी के बाद के महीनों में यह सबसे कम गिरावट है।

नौकरी डॉट कॉम के मुख्य व्यवसाय अधिकारी पवन गोयल ने कहा, ‘‘वर्ष 2020 पूर्ण रूप से चुनोंतियों का साल रहा और सभी प्रमुख उद्योगों में नियुक्ति गतिविधियां प्रभावित रहीं। इस साल अप्रैल, मई, जून तिमाही में पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले नियुक्ति में 56 प्रतिशत की गिरावट आयी। उसके बाद की तिमाही में सुधार देखने को मिला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पुन: होटल और रेस्तरां, यात्रा, वाहन और खुदरा क्षेत्र अभी पटरी पर आ रहे हैं और तिमाही आधार पर जो सुधार देखने को मिल रहा है, उससे 2021 में मजबूत पुनरूद्धार की उम्मीद है।’’

नौकरी जॉब स्पीक मासिक सूचकांक है जो नौकरी डॉट कॉम की वेबसाइट पर डाली गयी नौकरियों के आधार पर मासिक आधार पर नियुक्ति गतिविधियों का पता लगाता है।

रिपोर्ट के अनुसार बीमा क्षेत्र में दिसंबर महीने में इससे पूर्व माह के मुकाबले 45 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसका कारण लोग कोविड-19 संकट के दौरान अपने स्वास्थ्य और कारोबार को सुरक्षित करने की जरूरत महसूस कर रहे हैं।

इसके अलावा वाहन और सहयोगी क्षेत्र में नियुक्ति गतिविधियों में तेजी देखी गयी। इसका कारण साल के अंत में उपभोक्ता मांग में वृद्धि है।

बैंक वित्तीय सेवाएं, औषधि/जैव-प्रौद्योगिकी, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) और आईटी-सॉफ्टवेयर में भी मासिक आधार पर दिसंबर में नियुक्ति गतिविधियों में तेजी देखी गयी।

रिपोर्ट के अनुसार महानगरों में पुणे और दिल्ली में नियुक्ति गतिविधियां तेज रही। आलोच्य माह में इन शहरों में नियुक्ति गतिविधियां दिल्ली में 18 प्रतिशत से अधिक और पुणे में 16 प्रतिशत से अधिक बढ़ी। उसके बाद क्रमश: कोलकाता (14 प्रतिशत) और मुंबई (10 प्रतिशत) का स्थान रहा।

अन्य शहरों में कोयंबटूर में 30 प्रतिशत, अहमदाबाद में 20 प्रतिशत और जयपुर में नियुक्ति गतिविधियों में 15 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम