लाइव न्यूज़ :

जियोफोन नेक्स्ट दिवाली से पहले आएगा, वैश्विक स्तर पर चिप की कमी से हुई देरी

By भाषा | Updated: September 10, 2021 10:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर बहुप्रतीक्षित किफायती स्मार्टफोन ‘जियोफोन नेक्स्ट’ परीक्षण के उन्नत चरण में है और जियो के एक बयान के मुताबिक ये बाजार में दिवाली के त्योहारी सीजन से पहले आ जाएगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि जियो और गूगल द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया जा रहा ‘जियोफोन नेक्स्ट’ 10 सितंबर से उपलब्ध होगा।

जियो ने अब एक बयान में कहा है, ‘‘दोनों कंपनियों ने आगे और सुधार के लिए सीमित उपयोगकर्ताओं के साथ जियोफोन नेक्स्ट का परीक्षण शुरू कर दिया है और दीवाली के त्योहारी सीजन तक इसे अधिक व्यापक रूप से उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय रूप से काम जारी है।’’

बयान में आगे कहा गया कि इस अतिरिक्त समय से वैश्विक स्तर पर पूरे उद्योग में देखी जा रही अर्धचालकों की कमी को कम करने में भी मदद मिलेगी।

जियो और गूगल ने कहा कि उन्होंने बहुप्रतीक्षित जियोफोन नेक्स्ट की पेशकश की दिशा में काफी प्रगति की है। इस फोन को दोनों कंपनियां संयुक्त रूप से भारत में बना रही हैं।

जियोफोन नेक्स्ट अपनी तरह का पहला उपकरण है, जिसमें एंड्राइड और प्ले स्टोर पर आधारित ऑप्टिमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है।

अनुमान है कि जियोफोन नेक्स्ट बेहद किफायती स्मार्टफोन होगा, हालांकि इसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में