लाइव न्यूज़ :

आईटीसी को चौथी तिमाही में 3,817 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

By भाषा | Updated: June 1, 2021 23:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून आईटीसी लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 3,816.84 करोड़ रुपये रहा है।

सिगरेट-एफएमसीजी-से लेकर-होटल कारोबार करने वाली कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा है कि पिछले वित्तवर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान उसने 3,926.46 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 15,404.37 करोड़ रुपये रही जो 2019-20 की इसी अवधि में 12,560.64 करोड़ रुपये रही थी।

इस बीच आईटीसी ने कहा कि उसकी चौथी तिमाही के परिणाम पहले की अवधि के साथ तुलना योग्य नहीं है क्योंकि इनमें सनराइज फूड्स का राजस्व भी शामिल है जिसे उसने 27 जुलाई 2020 को अधिग्रहीत किया था।

वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में आईटीसी का कुल खर्च 10,944.64 करोड़ रुपये रहा। पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में आईटीसी का शुद्ध मुनाफा 13,389.80 करोड़ रुपये रहा जो कि इससे पिछले वित्त वर्ष 2019- 20 में 15,584.56 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष के दौरान परिचालन से प्राप्त राजस्व 53,155.12 करोड़ रुपये रहा जो कि एक साल पहले 51,393.47 करोड़ रुपये रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में