लाइव न्यूज़ :

भारत के ई-वाहन क्षेत्र में निवेश सरकार की स्पष्ट रूपरेखा, स्थिर नीति पर निर्भर करेगा : यामाहा

By भाषा | Updated: July 25, 2021 11:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जुलाई जापान की दोपहिया वाहन कंपनी यामाहा भारत और वैश्विक बाजारों के लिए एक पूरी तरह नए इलेक्ट्रिक वाहन प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है।

यामाहा इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि भारत के ई-मोबिलिटी क्षेत्र में कंपनी का निवेश सरकार की ओर से स्पष्ट रूपरेखा तथा स्थिर नीति पेश करने पर निर्भर करेगा।

सरकार ने पिछले महीने फेम-दो योजना के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए प्रोत्साहन बढ़ाया है। इसके जरिये सरकार देश में बिजलीचालित वाहन क्षेत्र को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।

वहीं यामाहा का मानना है कि सरकार को ढांचे तथा चार्जिंग स्टेशनों की उपलब्धता, बैटरी उत्पादन तथा अदला-बदली ढांचे की जरूरत को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए।

यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप के चेयरमैन मोतोफुमी शितारा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘जापान के मुख्यालय में हमारी पहले से प्रतिबद्ध टीम है। ये टीम भारत और वैश्विक बाजारों के लिए एक नए इलेक्ट्रिक वाहन प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है।’’

शितारा ने कहा, ‘‘वास्तव में हम पिछले दो साल से गोगोरो के साथ भागीदारी में ताइवान में इलेक्ट्रिक वाहनों का विनिर्माण कर रहे हैं। ऐसे में ईवी मॉडलों के विनिर्माण की प्रौद्योगिकी और विशेषज्ञता हमारे पास पहले से है।’’

भारत के इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में नए निवेश के बारे में पूछे जाने पर शितारा ने कहा, ‘‘अभी निवेश से संबंधित बड़ी चुनौतियों को हल किया जाना है। जब तक कि सरकार इसकी स्पष्ट रूपरेखा तथा स्थिर नीति की पेशकश नहीं करती है, इस मुद्दे को हल नहीं किया जा सकता।’’

उन्होंने कहा कि ईवी की सफलता मुख्य रूप से ग्राहकों की स्वीकार्यता पर निर्भर करेगी। यह उचित ढांचे, चार्जिंग स्टेशनों की उपलब्धता, बैटरी उत्पादन तथा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अदला-बदली ढांचे पर निर्भर करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम