लाइव न्यूज़ :

आईटी कंपनियों के लिये ढांचागत सुविधाएं तैयार कर रही है इन्फोपार्क, 12 हजार नौकरियां होंगी सृजित

By भाषा | Updated: July 21, 2021 22:39 IST

Open in App

कोच्चि, 21 जुलाई केरल सरकार की इन्फोपार्क नई सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और आईटी संबद्ध कंपनियों को आकर्षित करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर यहां ढांचागत सुविधाओं का विकास कर रही है। कंपनी की इस पहल से 12,000 रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है।

उल्लेखनीय है कि घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल और आईटी कंपनियों के शीर्ष निकाय नासकॉम ने इस साल आईटी क्षेत्र में अच्छी वृद्धि का अनुमान जताया है। क्रिसिल की हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल भारत में आईटी क्षेत्र में 11 प्रतिशत की दर से वृद्धि का अनुमान है।

इन्फोपार्क की विज्ञप्ति के अनुसार वह 10 लाख वर्ग फुट जगह का विकास कर रही है।

इसमें कहा गया है, ‘‘कैस्पियन टेकपार्क कैंपस, इंफोपार्क चरण दो में 2.63 एकड़ भूमि पर तीन टावरों के साथ निर्माण के अंतिम चरण में है। पहला टावर 1.30 लाख वर्ग फुट कार्यालय स्थान प्रदान करेगा। यह 2022 की पहली तिमाही तक पूरा हो जाएगा। इसमें आईटी, आईटी संबद्ध, कॉरपोरेट और स्टार्टअप कंपनियों के लिये दफ्तर की सुविधाएं होंगी।’’

एक अन्य महत्वपूर्ण परिसर क्लाउडस्केप साइबर पार्क है। इसमें छोटे और मझोले आईटी उद्यमों के लिए पूर्ण सुविधाओं के साथ 62,000 वर्ग फुट जगह उपलब्ध होगी।

बयान के अनुसार कोच्चि में आईबीएस सॉफ्टवेयर सर्विसेज का अपना आईटी परिसर इंफोपार्क पर काम तेजी से जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम