लाइव न्यूज़ :

औद्योगिक पार्क रेटिंग: बुनियादी ढांचा, अन्य मानदंडों के मामले में देश के 41 पार्क ‘अगुवा’ श्रेणी में

By भाषा | Updated: October 5, 2021 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की मंगलवार को जारी औद्योगिक पार्क रेटिंग प्रणाली रिपोर्ट में विभिन्न राज्यों में 41 औद्योगिक पार्कों को बुनियादी ढांचा और अन्य मानदंडों के आधार पर अगुवा या लीडर्स की श्रेणी में रखा गया है।

इसमें से करीब 98 प्रतिशत पार्क पश्चिमी राज्यों...महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात...और उत्तरी (उत्तराखंड) क्षेत्रों में स्थित हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में स्थित ऐसे 90 पार्क को ‘चैलेंजर’ श्रेणी का दर्जा दिया गया है जबकि 185 को ‘आकांक्षी’ का दर्जा दिया गया है।

पार्कों को यह रेटिंग मौजूदा मानदंडों और बुनियादी ढांचा सुविधाओं के आधार पर दी गयी है।

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने मंगलवार को औद्योगिक पार्क रेटिंग व्यवस्था का दूसरा संस्करण जारी किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि रेटिंग पहल देश की विकास गाथा में योगदान करने और उद्योग तथा देश दोनों के लिए प्रगति का मार्ग तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’

मंत्री ने कहा कि रिपोर्ट भारत औद्योगिक ‘लैंड बैंक’ का विस्तार है। इसमें निवेशकों को निवेश के लिए अपने पसंदीदा स्थान की पहचान करने में मदद करने को लेकर जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली)-संबद्ध आंकड़ों में 4,400 से अधिक औद्योगिक पार्क शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि पोर्टल फिलहाल 21 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की उद्योग आधारित जीआईएस प्रणाली को एकीकृत कर रहा है। इसपर भूखंड आधारित सूचना को वास्तविक समय के आधार पर अद्यतन किया जाएगा।

प्रकाश ने कहा, ‘‘हम देशभर में एकीकरण का काम दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

इस मौके पर उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अनुराग जैन ने कहा कि ‘इंडिया इंडस्ट्रियल लैंड बैंक’ (आईआईएलबी) एक बटन के क्लिक पर 5.6 लाख हेक्टेयर से अधिक का विवरण प्रदान करता है। यह क्षेत्र मोटे तौर पर करीब 30-40 देशों से बड़ा है और संभावित उद्यमी दुनियाभर में कहीं से भी आवेदन कर सकते हैं।

जीआईएस आधारित आईआईएलबी ऐसे स्रोत के रूप में काम करता हैं, जहां औद्योगिक ढांचागत सुविधाओं के बारे में एक ही जगह सभी जानकारी मिल जाती है।

वाणिज्य मंत्रालय ने 2018 में पायलट आधार पर औद्योगिक पार्क रेटिंग प्रणाली (आईपीआरएस) की शुरुआत की थी। इस पहल का मकसद देशभर में औद्योगीकरण के लिये औद्योगिक बुनियादी ढांचे की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और अनुकूल नीति को बढ़ाना है।

पायलट आधार पर शुरू की गयी पहल से मिली सीख के आधार पर सरकार ने आईपीआरएस दो- 2020 में शुरू किया। इसमें सभी राज्य और 51 एसईजेड (विशेष आर्थिक क्षेत्र) शामिल हुए।

रेटिंग में 478 आवेदनों में से 449 को लिया गया। सर्वे में पार्क से संबद्ध 5,700 इकाइयों से प्रतिक्रिया ली गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?