लाइव न्यूज़ :

इंडसइंड बैंक का मुनाफा दोगुना होकर 876 करोड़ रुपये हुआ

By भाषा | Updated: April 30, 2021 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल इंडसइंड बैंक ने शुक्रवार को बताया कि मार्च 2021 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही के दौरान उसका मुनाफा दोगुना होकर 876 करोड़ रुपये हो गया।

निजी क्षेत्र के बैंक ने कहा कि 2019-20 की अंतिम तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 301.84 करोड़ रुपये था।

बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय थोड़ी बढ़कर 9,199.48 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 9,158.57 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान उसका शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत घटकर 2,836.39 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के दौरान 4,417.91 करोड़ रुपये था।

बीते वित्त वर्ष के दौरान आय 35,558.41 करोड़ रुपये रही। बैंक का सकल एनपीए 31 मार्च 2021 को मामूली बढ़कर 2.67 प्रतिशत था, जो मार्च 2020 को 2.45 प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम