लाइव न्यूज़ :

भारत की पेट्रोलियम मांग 2040 से पहले चरम पर पहुंचने की संभावना नहीं

By भाषा | Updated: November 2, 2021 22:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर देश में 2040 से पहले पेट्रोलियम उत्पादों की मांग चरम पर पहुंचने की संभावना नहीं है और ऊर्जा के अन्य रूप धीरे-धीरे देश के विविध ऊर्जा स्रातों में जगह पाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एम के सुराना ने मंगलवार को यह कहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जलवायु सम्मेलन (सीओपी-26) में भारत के वर्ष 2070 तक शुद्ध रूप से शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य प्राप्त करने का साहसिक संकल्प जताया।

सुराना ने कहा कि पेट्रोलियम कंपनियां बिजली वाहन चार्जिंग स्टेशन, जैव ईंधन और हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित करने जैसे वैकल्पिक और स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों में सोच-विचारकर ही निवेश कर रही हैं। ये निवेश शुद्ध-शून्य उत्सर्जन लक्ष्य हासिल करने की दिशा में हैं।

लेकिन दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल आयातक और उपभोक्ता देश को अगले दो दशकों तक लगातार तेल पर निर्भर रहना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2070 तक शुद्ध रूप से शून्य उत्सर्जन लक्ष्य के लिये हमें ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों के उपयोग की जरूरत है... लेकिन मौजूदा आकलन के आधार पर तेल की मांग 2040 से पहले चरम पर नहीं पहुंचेगी। ऊर्जा के अन्य रूप धीरे-धीरे देश के विविध ऊर्जा स्रातों में जगह पाएंगे।’’

ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिये देश की तेल पर निर्भरता बनी रहेगी। क्योंकि सड़क, रेल, हवाई और समुद्री परिवहन में ईंधन के रूप में तेल का ही उपयोग होता है। अर्थव्यवस्था में वृद्धि के साथ इसकी जरूरत बढ़ रही है।

सुराना ने कहा कि तेल कंपनियां रिफाइनरियों और अन्य प्रतिष्ठानों में बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा से उत्पन्न हरित ऊर्जा का उपयोग करने के लिए कदम उठा रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग पेट्रोल और डीजल के उत्पादन में किया जाएगा और यह वाहन ईंधन की मांग को कम नहीं करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम