लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच भी भारतीय शेयर बाजार में बनी रही मजबूती: जुलिएस बेयर

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच भी भारतीय शेयर बाजारों में लगातार मजबूती दिख रही है और इस स्थिति के चलते मानक सूचकांक (बीएसई सेंसेक्स) अगले साल मार्च तक 58,500 के स्तर तक पहुंच सकता है। यह बात वैश्विक संपत्ति प्रबंधन कंपनी जुलिएस बायेर ने कही है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और प्रमुख (शोध) मार्क मैथ्यूज ने कहा, ‘‘भारत एक मजबूत बाजार है और कंपनियों की कमाई अंतत: शेयर कीमतों को आगे बढ़ाएगी।’’

कोविड-19 की दूसरी लहर में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई। लेकिन इसके बावजूद घरेलू शेयर बाजार में तेजी बनी हुई है और प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स आौर निफ्टी दोनों अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गये हैं।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 50,700 के स्तर से ऊपर पहुंच गया। कारोबार के दौरान एक समय यह 52,869.51 की रिकार्ड ऊंचाई को भी छू गया था।

मैथ्यूज ने कहा, ‘‘सच कहा जाए, तो हम महामारी की दूसरी लहर से स्तब्ध और भयभीत थे। लेकिन, जिस तरह से बाजार ने इस पर प्रतिक्रिया दी, उससे भी मैं हैरान था ... इसलिए, यह तथ्य अपने आप में स्पष्ट करता है कि भारतीय बाजार की प्रकृति लगभग अटूट बनी हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे कहने का मतलब है कि अगर यह इस तरह की आपदा से भी नीचे नहीं गया, तो मुझे नहीं पता कि इसे क्या नीचे ले जा सकता है। इसलिए, मुझे लगता है कि यह एक बहुत मजबूत बाजार है।’’

आने वाले समय में बाजार को गति देने वाले कारकों के बारे में मैथ्यूज ने कहा कि कंपनियों की कमाई अंततः शेयर कीमतों को बढ़ाएगी। हाल के तिमाही परिणाम बेहतर रहे। कुछ ही जगह निराशाजनक नतीजे दिखे।

उन्होंने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में तेजी बनी रह सकती है क्योंकि कंपनियों की आय समर्थन दे रही है। ‘‘हमारा अनुमान है कि सेंसेक्स अगले साल मार्च तक 58,500 के स्तर तक जा सकता है।’’

इस साल अब तक, सेंसेक्स 5,021.72 अंक यानी 10.51 प्रतिशत चढ़ चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम