लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 30 दिन के रिचार्ज पर मिलेगी पूरे 30 दिन की वैलिडिटी, जानें पूरी बात

By आजाद खान | Updated: September 14, 2022 14:17 IST

आपको बता दें कि इससे पहले एक महीने का रिचार्ज कराने पर आपको 28 दिन की ही वैलिडिटी मिलती थी, लेकिन आगे से ऐसा नहीं होगा। ट्राई के आदेश के बाद आने वाले दिनों से देश की सभी टेलीकॉम कंपनियां 30 दिन की वैलिडिटी वाले पैक ही आपको देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देट्राई ने देश के मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दी है। अब से रिचार्ज करवाने पर 28 दिन के बजाय 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। ट्राई ने ग्राहकों द्वारा मिल रही शिकायतों के आधार पर यह फैसला लिया है।

TRAI New Updates: टेलीकॉम रेगुलेटर (TRAI) ने एक नया आदेश जारी किया है जिसके तहत हर टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिनों वाला कम से कम एक प्लान देना ही होगा। आपको बता दें कि ट्राई ने यह फैसला ग्राहकों से लगातार मिल रही शिकायत के आधार पर लिया है। 

आपको बता दें कि ट्राई ने इस मामले में सभी टेलीकॉम कंपनियों को अप्रैल के महीने में ही कहा था कि ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान लाया जाए जिसके वैलिडिटी 30 दिनों की होगी। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, ट्राई को ग्राहकों से यह शिकायत मिल रही थी कि सभी टेलीकॉम कंपनियां 30 दिन के बजाय 28 दिन का प्लान देती है जिससे उन्हें साल भर में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज करवाना पड़ता है। इस पर गौर करते हुए ट्राई ने सभी टेलीकॉम कंपनियां को यह आदेश दिया है कि वह ग्राहकों को 60 दिनों में नए आदेश के हिसाब से नए प्लान लाए। 

ट्राई ने नए आदेश में कहा कि सभी टेलीकॉम कंपनियों को कम से कम एक प्लान वाउचर, एक स्पेशल टैरिफ वाउचर और एक कॉम्बो वाउचर देना होगा जिसकी वैलिडिटी 28 दिन के बजाय पूरे 30 दिन की होगी।

हर महीने एक ही तारिख को होगें प्लान रिन्यू 

आपको बता दें कि ट्राई ने यह भी कहा है कि सभी टेलीकॉम ऑपरेटर को एक प्लान वाउचर, एक स्पेशल टैरिफ वाउचर और एक कॉम्बो वाउचर का प्लान लाना होग जो हर महीने एक ही तारीख को रिन्यू होगा। 

आसान भाषा में समझा जाए तो किसी महीने अगर आप अपने मोबाइल को 15 तारीख को रिचार्ज करते है तो ऐसे में आपको अगले महीने 15 तारीख को रिचार्ज करना होगा। और अगर आप किसी ऐसे महीने में रिचार्ज किए है जिस महीने में 31 दिन है तो ऐसे में आपको उस महीने के खत्म होने पर रिचार्ज करना होगा। 

ये है 30 दिन वाले वाउचर की जानकारी

Airtel:  वैलिडिटी प्लान वाउचर- 30 दिन, कीमत- 128 रुपए, हर महीने की एक ही तारीख पर रिन्यूअल की कीमत- 131 रुपए।BSNL: वैलिडिटी प्लान वाउचर- 30 दिन, कीमत- 199 रुपए, हर महीने की एक ही तारीख पर रिन्यूअल की कीमत- 299 रुपए।MTNL: वैलिडिटी प्लान वाउचर- 30 दिन, कीमत- 151 रुपए, हर महीने की एक ही तारीख पर रिन्यूअल की कीमत- 97 रुपए।Jio: वैलिडिटी प्लान वाउचर- 30 दिन, कीमत- 296 रुपए, हर महीने की एक ही तारीख पर रिन्यूअल की कीमत- 259 रुपए।Vodafone Idea (Vi): 30 दिन, कीमत- 137 रुपए, हर महीने की एक ही तारीख पर रिन्यूअल की कीमत- 141 रुपए।

टॅग्स :ट्राईजियोएयरटेलवोडाफ़ोनबीएसएनएल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएक अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2031 तक रहेंगे एयरटेल के चेयरमैन?, सुनील भारती मित्तल को निदेशक मंडल ने किया नियुक्त

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?