Nita Ambani: अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचीं नीता अंबानी, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: April 19, 2024 03:47 PM2024-04-19T15:47:44+5:302024-04-19T15:50:27+5:30

Next

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। नीता अंबानी बृहस्पतिवार की शाम श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) पहुंची थीं।

स्वर्ण मंदिर के प्रबंधक इकबाल सिंह मुखी ने शुक्रवार को बताया कि वह शाम करीब 7.30 बजे यहां पहुंचीं।

इस दौरान उन्होंने स्वर्ण मंदिर के गर्भगृह में मत्था टेकने से पहले पवित्र मंदिर की 'परिक्रमा' की।

यहां मत्था टेकने के बाद उन्होंने कड़ा प्रसाद खाया। वह स्वर्ण मंदिर के पवित्र 'सरोवर' के चारों ओर बने संगमरमर के गलियारे में बैठीं और गुरबानी कीर्तन भी सुना।

मुखी ने बताया, ''वह रात 11.30 बजे तक स्वर्ण मंदिर परिसर में रहीं और इस दौरान उन्होंने 'लंगर' में भोजन भी किया।''

उन्होंने कहा कि नीता अंबानी हर साल स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने आती हैं।