लाइव न्यूज़ :

आईएमएफ इस महीने पाकिस्तान को 2.77 अरब डॉलर उपलब्ध करायेगा

By भाषा | Updated: August 13, 2021 18:16 IST

Open in App

इस्लामाबाद 13 अगस्त अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईमएफ़) इस महीने पाकिस्तान को बिना शर्त वाला 2.77 अरब डॉलर का कोष उपलब्ध करायेगा।

वैश्विक ऋणदाता ने पाकिस्तान सरकार द्वारा युवा ऋण योजना से संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए सहमत होने के बाद यह निर्णय किया है।

डॉन न्यूज के अनुसार पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत तरीन ने बृहस्पतिवार को मीडिया को बताया कि सरकार ने अपने प्रस्तावित 1,600 अरब रुपये के कामयाब पाकिस्तान कार्यक्रम (केपीपी) पर आईमएफ़ की चिंताओं को दूर करेगी।

इसके साथ ही सरकार छह अरब डॉलर की विस्तारित कोष सुविधा (ईएफएफ) को आगे बढ़ाएगी, जो वर्तमान में रुकी हुई।

वित्त मंत्री ने बताया कि आईएमएफ 23 अगस्त को 650 अरब डॉलर के आवंटन में से 2.77 अरब डॉलर स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के खाते में स्थानांतरित करेगा। आईएमएफ ने महामारी की स्थिति को देखते हुये वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच अपने सभी सदस्यों के लिये 650 अरब डालर का आवंटन किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान की इस सामान्य आवंटन में हिस्सेदारी 0.43 प्रतिशत की है और इस लिहाज से 2.77 अरब डॉलर हमारे खाते में स्थानांतरित कर दिए जाएंगे। यह मदद बिना किसी शर्त के की जायेगी। इससे हमारे भंडार में वृद्धि होगी और पाकिस्तानी रुपये पर लाभकारी प्रभाव पड़ेगा।’’

उन्होंने कहा कि यह अब सरकार तय करेगी कि इस धन का उपयोग कैसे किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम