लाइव न्यूज़ :

आईएफएससीए ने निवेश कोष संवर्धन के तौर तरीकों पर सुझाव के लिये विशेषज्ञ समिति गठित की

By भाषा | Updated: May 25, 2021 23:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केन्द्र में निवेश कोष को बढ़ावा देने के बारे में जरूरी सुझाव देने के वास्ते एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।

इस 12 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का नेतृत्व कोटक महिन्द्रा संपत्ति प्रबंधन कंपनी के प्रबंध निदेशक नीलेश शाह करेंगे।

देश का पहला आईएफएससी गुजरात के गांधीनगर स्थित इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट) में स्थापित किया गया।

समिति की संदर्भ शर्तो के मुताबिक समिति गुजरात के आईएफसी में निवेश कोष के परिचालन को लेकर दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाते हुये आईएफएससीए को सुझाव देगी।

इस संबंध में जारी वक्तव्य के मुताबिक समिति इस दिशा में काम करते हुये दुनिया भर में प्रयोग में लाये जा रहे बेहतर अनुभवों की समीक्षा तो करेगी ही इसके साथ ही वह आईएफएससी में निवेश कोष उद्योग के विकास में आड़े आने वाले मुद्दों की भी पहचान करेगी। इसमें अंतर नियामकीय मुद्दे भी शामिल होंगे।

समिति संपत्ति प्रबंधकों, जोखिम कोषों, निजी इक्विटी, उद्यम पूंजी, सरकारी कोषों, पारिवारिक कार्यालयों और इससे जुड़े पेशेवर सेवाओं को लेकर बनने वाले समूचे पारिस्थिकी तंत्र पर किसी भी मुद्दे पर सुझाव दे सकती है।

आईएफएससीए की स्थापना पिछले साल 27 अप्रैल को की गई। गांधीनगर में उसका मुख्यालय बनाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम