लाइव न्यूज़ :

एचआरएडब्ल्यूआई का महाराष्ट्र सरकार से रेस्तरांओं को अतिरिक्त दो घंटे खोलने की अनुमति देने का आग्रह

By भाषा | Updated: December 18, 2020 21:52 IST

Open in App

मुंबई, 18 दिसंबर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया (एचआरएडब्ल्यूआई) ने महाराष्ट्र सरकार से रेस्तरां इत्यादि को अतिरिक्त दो घंटे खोलने की अनुमति देने का शुक्रवार को आग्रह किया।

राज्य सरकार को लिखे पत्र में एचआरएडब्ल्यूआई ने रेस्तरां इत्यादि को मौजूदा रात साढ़े 11 बजे बंद करने के समय में दो घंटे की राहत और देने का आग्रह किया। संगठन का कहना है कि इससे 50 से 75 करोड़ रुपये प्रति दिन अतिरिक्त की आय पैदा हो सकती है।

संगठन ने कहा कि छुट्टियों का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में दुनियाभर में होटल और रेस्तरां को साल की बची अवधि में अच्छे से आय करने की उम्मीद है।

लॉकडाउन से पहले रेस्तरां इंत्यादि को रात डेढ़ बजे तक खुलने की अनुमति थी।

पत्र में एचआरएडब्ल्यूआई ने सरकार से रेस्तरां में पूरी क्षमता के साथ बैठकर खाने की अनुमति देने के लिए भी कहा।

एचआरएडब्ल्यूआई के अध्यक्ष शेरी भाटिया ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने महामारी को फैलने से रोकने के सबसे अच्छे कदम उठाए हैं। हमें खुशी है कि सरकार ने उद्योग को खोले रखने की उम्मीद दी है लेकिन हम आठ महीने का कारोबार खो चुके हैं। नए साल के जश्न तक यह बहुत छोटी सी अवधि है और आतिथ्य क्षेत्र को इससे कमाने की उम्मीद है। इसलिए हमारी राज्य सरकार से गुजारिश है कि रेस्तरां इत्यादि को उनके मूल समय तक खुलने की अनुमति दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम