लाइव न्यूज़ :

जीएसटी संग्रह जनवरी में मामूली घटकर 86,318 करोड़ रुपये रहा

By IANS | Updated: February 27, 2018 20:22 IST

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, जनवरी में जीएसटी के तहत (25 फरवरी तक) कुल 86,318 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह हुआ।

Open in App

नई दिल्ली, 27 फरवरी: वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत राजस्व के संग्रह में मामूली गिरावट दर्ज की गई है और जनवरी में यह 385 करोड़ रुपये रही। लगातार दो महीनों की गिरावट के बाद दिसंबर में जीएसटी संग्रह में तेजी आई थी और 86,703 करोड़ रुपये का कर संग्रह किया गया था।  वित्त मंत्रालय ने कहा, "जनवरी में जीएसटी के तहत (25 फरवरी तक) कुल 86,318 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह हुआ।"

इनमें से 14,233 करोड़ रुपये केंद्रीय जीएसटी के तहत, 19,961 करोड़ रुपये राज्य जीएसटी के तहत, 43,794 करोड़ रुपये एकीकृत जीएसटी के तहत और 8,331 करोड़ रुपये मुआवजा सेस के जरिए संग्रहित हुआ।

मंत्रालय के मुताबिक, करीब जीएसटी के अंतर्गत अब तक 1.03 करोड़ करदाता पंजीकृत हुए हैं और करीब 57.78 लाख रिटर्न दाखिल किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा, "यह कुल करदाताओं का 69 फीसदी है, जिन्हें मासिक रिटर्न दाखिल करने की आवश्यकता होती है।"

जीएसटी के तहत एकत्र की गई कुल रकम में 11,327 करोड़ रुपये आईजीएसटी से सीजीएसटी में हस्तांतरित किए जाएंगे और 13,479 करोड़ रुपये एसजीएसटी में हस्तांतरित किए जाएंगे।  मंत्रालय ने कहा, "इस प्रकार से कुल संग्रहण सीजीएसटी और एसजीएसटी के तहत क्रमश: 25,560 करोड़ रुपये और 33,440 करोड़ रुपये हुए।"

टॅग्स :जीएसटीबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम