लाइव न्यूज़ :

‘डायरेक्ट सेलिंग’ उद्योग की वृद्धि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 4.7 प्रतिशत रही: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 21, 2020 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर कोविड-19 से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद देश में सीधे ग्राहकों को सामान बेचने वाले उद्योग (डायरेक्ट सेलिंग) का आकार चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 4.70 प्रतिशत बढ़कर 7,500 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

इंडियन डायरेक्ट सेलिंग एसोसएिशन (आईडीएसए) ने कहा कि उद्योग ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले करीब 53 लाख लोगों को जोड़ा जिसमें सीधे सामान बेचने वाले और ग्राहक शामिल हैं।

आईडीएसए के सर्वे के अनुसार स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों के खंड में सालाना आधार पर चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान सर्वाधिक 20.45 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इसमें कहा गया है, ‘‘सकल प्रत्यक्ष बिक्री 2020-21 की पहली छमाही में 7,500 रुपये के पार कर जाने का अनुमान है जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 7,200 करोड़ रुपये थी।’’

आईडीएसए के अनुसार अप्रैल-जून के दौरान कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये कड़े ‘लॉकडाउन’ से उद्योग पर असर पड़ा है।

हालांकि, उद्योग ने दूसरी तिमाही में मजबूत वृद्धि हासिल की।

संगठन ने कहा, ‘‘सालाना आधार पर 2020-21 की पहली और दूसरी तिमाही में वृद्धि क्रमश: 0.90 प्रतिशत और 9.25 प्रतिशत रही। इस दौरान ग्राहक और सीधे बिक्री करने वाले करीब 53 लाख लोग प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग से जुड़े।’’

आईडीएसए की चेयरपर्सन रिनी सान्याल ने कहा कि ऐसे समय जब ज्यादातर कारोबारी क्षेत्रों में नरमी रही, प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग ने सकल बिक्री के मामले में अच्छी वृद्धि दर्ज की है।

उन्होंने कहा कि सबसे सुखद बात भारी संख्या में नये लोगों का जुड़ना है। इनमें से कई कमाई के लिये प्रत्यक्ष बिक्री कारोबार को पूर्ण रूप से या अंशकालिक कारोबार के रूप में देख रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम