लाइव न्यूज़ :

ग्रीव्स कॉटन ने मल्टी-ब्रांड इलेक्ट्रिक वाहन खुदरा खंड में प्रवेश की घोषणा की

By भाषा | Updated: September 9, 2021 11:16 IST

Open in App

मुंबई, नौ सितंबर विविध क्षेत्रों में काम करने वाले समूह ग्रीव्स कॉटन ने बृहस्पतिवार को मल्टी-ब्रांड इलेक्ट्रिक वाहन खुदरा खंड में प्रवेश की घोषणा की।

ग्रीव्स कॉटन के प्रबंध निदेशक और समूह सीईओ नागेश बसवनहल्ली ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘यह स्वच्छ प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रिक गतिशीलता के लिए अपनी तरह का पहला मल्टी-ब्रांड रिटेल स्टोर होगा। हम पहले बैंगलोर से शुरुआत करेंगे। हम ग्राहकों की प्रतिक्रिया का आकलन करेंगे और फिर देश के दूसरे प्रमुख शहरों में जाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि एम्पीयर इलेक्ट्रिक और ग्रीव्स के तहत हमारे पास पास 400 शहरों में 600 से अधिक स्टोर हैं, लेकिन यह मल्टी-ब्रांड ईवी खुदरा स्टोर थोड़ा अधिक विशिष्ट होगा।

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने कहा कि इसे ऑटोईवीमार्ट ब्रांड नाम के तहत पेश किया गया और यह मंच देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक मार्केटप्लेस के रूप में काम करेगा।

यहां इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों और इलेक्ट्रिक तीन पहिया के साथ ही सहायक उपकरण भी मिलेंगे।

कंपनी ने कहा कि वह जल्द ही इस नए कारोबार के तहत पहला खुदरा स्टोर शुरू करेगी। कंपनी ने यह घोषणा विश्व इलेक्ट्रिक वाहन दिवस के दिन की, जो हर साल नौ सितंबर को मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में