लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में खोजे गये तेल भंडार पर सरकार की नजर

By भाषा | Updated: November 19, 2020 20:00 IST

Open in App

कोलकाता, 19 नवंबर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि वह जल्दी ही पश्चिम बंगाल के अशोकनगर में खोजे गये तेल एवं गैस क्षेत्र को देखने जाएंगे और परियोजना की समीक्षा करेंगे।

राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर में दो साल पहले तेल एवं गैस की खोज की गयी थी।

प्रधान ने कहा कि ओएनजीसी (ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लि.) ने उन्हें बताया है कि परियोजना स्थल पर वाणिज्यिक उत्खनन की संभावना है। सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी ने अशोकनगर में खोज के दौरान इस भंडार का पता लगाया।

मंत्री के अनुसार कंपनी ने उन्हें बताया कि इस फील्ड में तेल का अच्छा भंडार अनुमानित है और उसमें कुछ गैस भी हो सकती है।

उद्योग मंडल मर्चेन्ट्स चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (एमसीसीआई) की सालाना आम बैठक में प्रधान ने कहा, ‘‘पायलट आधार पर हमने हल्दिया रिफाइनरी में तेल को भेजा और उसकी समीक्षा की गयी। मैं उसे देखने जल्दी ही वहां जाऊंगा।’’

एक सवाल के जवाब में प्रधान ने कहा कि ओएनजीसी ने दो दशकों की विलफता के बाद अंतत: गंगा के क्षेत्र में अशोकनगर में तेल एवं गैस का पता लगाया। उसे उम्ममीद है कि वह पश्चिम बंगाल में अपनी तरह का पहला भंडार है। कुछ विशेषज्ञों के अनुसार ब्लॉक से वाणिज्यिक उत्पादन चालू वित्त वर्ष के अंत तक शुरू हो सकता है।

ओएनजीसी ने 2018 में कहा था कि उसने अशोकनगर में एक कुएं में लाख घन मीटर प्रतिदिन गैस प्रवाह पाया है। पूर्व में पश्चिम बंगाल के अपतटीय क्षेत्र में गैस पाये गये थे, लेकिन बाद में वे उत्खनन के लिहाज अव्यवहारिक साबित हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपर्स में 4000 रुपए नकद और दस्तावेज, खोया पर्स नहीं मिला, डाक विभाग ने लौटाए जरूरी दस्तावेज 

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स