लाइव न्यूज़ :

सरकार ने उर्वरक कंपनियों, आयातकों से खरीफ, 2021 के दौरान पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चत करने को कहा

By भाषा | Updated: April 10, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल सरकार ने शनिवार को कहा कि वह उर्वरकों की उपलब्धता तथा कीमतों की निगरानी कर रही है। सरकार ने उर्वरक विनिर्माताओं तथा आयातकों से इस साल खरीफ (गर्मियों की फसल) बुवाई के दौरान उर्वरक की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है।

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि रबी (सर्दियों की फसल) 2020-21 के दौरान देशभर में इसकी उपलब्धता संतोषजनक रही है।

बयान में कहा गया है कि कोविड-19 की वजह से पैदा हुई तमाम चुनौतियों के बावजूद उर्वरकों का उत्पादन, आयात और आवाजाही समय पर और पर्याप्त रही।

बयान में कहा गया है कि किसानों के हित में सरकार की उर्वरक की उपलब्धता पर कीमतों पर नजदीकी निगाह है।

कृषि मंत्रालय ने राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श में विभिन्न उर्वरकों की जरूरत का आकलन कर लिया है और इसकी जानकारी उर्वरक विभाग को दे दी है।

बयान में कहा गया है कि इस के अनुरूप उर्वरक मंत्रालय ने विनिर्माताओं के साथ विचार-विमर्श में घरेलू उत्पादन का लक्ष्य तय किया और इसकी निगरानी की जा रही है।

बयान में कहा गया है कि यूरिया के मामले में आवश्यकता तथा घरेलू उत्पादन के बीच अंतर को पूरा करने के लिए समय पर आयात की योजना बनाई गई है।

फॉस्फैटिक और पोटासिक (पीएंडके) का आयात मुक्त और सामान्य लाइसेंस (ओजीएल) के तहत आता है। इसमें उर्वरक कंपनियों को मात्रा/कच्चे माल की जरूरत के हिसाब से आयात करने की आजादी होती है।

खरीफ 2021 के सत्र की तैयारियों के सिलसिले में रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने 15 मार्च को विभिन्न उर्वरक कंपनियों के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशकों के साथ बैठक की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम