लाइव न्यूज़ :

सरकार का अगले 10 साल में कृषि यंत्रीकरण दोगुना करने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: December 21, 2020 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को कहा कि सरकार कृषि यंत्रीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने छोटे जोत वाले किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्योग जगत को इन कृषकों को छोटी मशीनें एवं उपकरण उपलब्ध कराने को कहा।

मंत्री सोमवार को ‘ट्रैक्टर एंड मैकेनाइजेशन एसोसिएशन’ की सालाना आम बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने एक बयान में कहा कि तोमर ने 10 साल में प्रति हेक्टेयर कृषि मशीनीकरण के स्तर को दोगुना करने के सरकार के लक्ष्य के बारे में बताया और कहा कि यह केवल उद्योग से समर्थन से ही संभव है।

मंत्री ने कहा कि सरकार का जोर किसानों को उनकी खेती-बाड़ी के लिए बड़े आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराने पर है।

उन्होंने एसोसिएशन के सदस्यों से आग्रह किया कि वे छोटे (कम एकड़ खेत वाले) किसानों को उपयोगी छोटी मशीनें उपलब्ध कराएं। ताकि इनमें से 86 प्रतिशत किसान आसानी से मशीन प्राप्त कर सकें और उनकी आय में वृद्धि हो सके।

तोमर ने कृषि क्षेत्र के विकास और किसानों की आय बढ़ाने के लिए पिछले छह वर्षों के दौरान सरकार द्वारा किये गए विभिन्न उपायों की जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम