लाइव न्यूज़ :

गूगल प्ले स्टोर पर सदस्यता के लिए कमीशन को घटाकर 15 प्रतिशत करेगी

By भाषा | Updated: October 21, 2021 23:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर गूगल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह एक जनवरी 2022 से गूगल प्ले पर सदस्यता के लिए कमीशन को 30 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर देगी।

पूर्व में कंपनियों ने ऐप्पल और गूगल द्वारा ऐप स्टोर पर 30 प्रतिशत कमीशन लेने की कड़ी आलोचना की है।

गूगल ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, ‘‘एक जनवरी 2022 से शुरू होने वाली सदस्यता की पेशकश करने वाले डेवलपर्स का समर्थन करने के लिए हम गूगल प्ले पर सभी सदस्यता के लिए सेवा शुल्क 30 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर रहे हैं।’’

गूगल ने कहा कि डिजिटल सदस्यता डेवलपर्स के लिए सबसे तेजी से बढ़ते मॉडल में से एक बन गया है, लेकिन सदस्यता व्यवसायों को भी ग्राहकों के अधिग्रहण और उन्हें रोके रखने के रूप में विशिष्ट चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

गूगल ने कहा कि सदस्यता शुल्क से हुई आय की मदद से उसने अपने एंड्रॉइड और प्ले में लगातार निवेश किया और उन्हें सभी उपकरण निर्माताओं को मुफ्त में उपलब्ध कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में