लाइव न्यूज़ :

गूगल ने नयी प्राइवेसी सेटिंग, कृत्रिम मेधा टूल और एंड्रायड 12 बीटा की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 19, 2021 17:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई गूगल ने निजता तय करने की नई व्यवस्था के साथ ही कृत्रिम मेधा टूल और एंड्रायड 12 का पहला बीटा वर्जन जारी करने सहित कई नयी सुविधाओं की घोषणा की है। एंड्रायड 12 इस साल गूगल के उत्पादों में शामिल हो जाएगा।

गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू परिसर से गूगल के कार्यस्थलों को लेकर नयी नीतियों की भी घोषणा की। इसके तहत खासतौर पर दुनिया भर में कार्यालयों से दूर रहकर काम करने की व्यवस्था अपनाने की मजबूरी को देखते हुए गूगल को बेहतर सहयोग करने में मदद मिलेगी।

पिचाई ने कहा कि ‘‘कोविड-19 ने हर समुदाय को बुरी तरह से प्रभावित किया है और ब्राजील और मेरा गृह देश भारत इस समय अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।’’

पिचाई ने कहा, ‘‘गूगल ने इस दौर से उबरने में एक-दूसरे की मदद करने के लिए उत्पाद जारी किए हैं और पहल शुरू की हैं। ताकि इनसे छात्रों और शिक्षकों को पठन-पाठन जारी रखने में मदद मिले, छोटी व्यापार इकाइयों को समय के साथ ढलने एवं प्रगति करने में मदद मिले और जरूरतमंद समुदायों को आपात राहत एवं टीके हासिल करने में आसानी हो।’’

पिचाई और गूगल के दूसरे अधिकारियों ने इस पूरे साल अलग-अलग उत्पादों के लिहाज से जारी किए जाने वाले टूल और सुविधाओं के लिए रूपरेखा तैयार किया है। इन उत्पादों में सर्च, लेंस, फोटो, मैप और शॉपिंग सहित अन्य चीजें शामिल हैं।

बेहतर निजता के लिए गूगल एक नया ‘‘क्विक डिलीट’’ विकल्प ला रही है जिससे गूगल खाता मेन्यू में एक टैप के साथ पिछले 15 मिनट की सर्च हिस्ट्री (गूगल पर सर्च का इतिहास) हट जाएगी। कंपनी मैप्स टाइमलाइन में लोकेशन हिस्ट्री (जगह की जानकारी का इतिहास) रिमाइंडर भी पेश कर रही है।

गूगल एंड्रायड का पहली बीटा संस्करण भी जारी कर रही है जिसके साथ 2014 के बाद से एंड्रायड के डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव होगा। नवीनतम संस्करण में ऐसी सुविधाएं होंगी जो ज्यादा पारदर्शिता के साथ बताएंगी कि कौन से ऐप उपभोक्ताओं के डेटा हासिल कर रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को ज्यादा नियंत्रण की सुविधा मिलेगी और वे बेहतर फैसला कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम