लाइव न्यूज़ :

सोने की मांग वर्ष 2022 में मजबूत रहने की संभावना: डब्ल्यूजीसी

By भाषा | Updated: October 19, 2021 21:10 IST

Open in App

मुंबई, 19 अक्टूबर विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने कहा है कि भारत में जारी कोविड से संबंधित व्यवधानों के बाद इस साल सोने की मांग कम रहने की संभावना है।

परिषद ने एक रिपोर्ट में कहा है कि हालांकि कीमती धातु की मांग में कमी के बाद वर्ष 2022 में मजबूत मांग का दौर शुरू होने की संभावना है।

रिपोर्ट- ‘द ड्राइवर्स ऑफ इंडियन गोल्ड डिमांड’ के अनुसार, कोविड -19 की रोकथाम के लिये लंबे समय से जारी अभियान के बाद, इस साल सोने की मांग अपेक्षा से कम रह सकती है।

हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि आयात मजबूत बना हुआ है और खुदरा मांग में तेजी आने की उम्मीद है, क्योंकि देश भर में प्रतिबंध धीरे-धीरे हटाए जा रहे हैं।

इसमें कहा गया है कि वर्ष 2022 में, आर्थिक वृद्धि और सोने की मांग में कमी के प्रभाव के बाद मजबूत मांग के दौर की शुरुआत होने की संभावना है, हालांकि भविष्य में कोरोना वायरस संक्रमण का बढ़ना अधिक अनिश्चितता पैदा कर सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि परिवार पहले की तुलना में आनुपातिक रूप से कम बचत कर रहे हैं, जिससे वे सोने के लिए आवंटित पूंजी की मात्रा को कम कर सकते हैं।

डब्ल्यूजीसी के क्षेत्रीय सीईओ, भारत सोमसुंदरम पीआर ने कहा, ‘‘सोने की कीमत, मानसून, करों में बदलाव और मुद्रास्फीति सोने के लिए अल्पकालिक प्रभाव पैदा करने वाले तत्व हैं, जबकि घरेलू आय तथा सरकारी शुल्क लंबी अवधि के लिए मांग को आगे बढ़ाएंगे...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम