लाइव न्यूज़ :

गॉडफ्रे फिलिप्स ने शरद अग्रवाल को सीईओ नियुक्त किया

By भाषा | Updated: December 27, 2021 21:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर सिगरेट कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने शरद अग्रवाल को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की सोमवार को घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि अग्रवाल (50) भीष्म वढेरा का स्थान लेंगे। वढेरा ने 26 दिसंबर, 2021 को पद छोड़ दिया और वह एक सलाहकार के रूप में संगठन का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

अग्रवाल को 16 सितंबर, 2021 को हुई निदेशक मंडल की बैठक में इस जिम्मेदारी के लिए चुना गया था।

कंपनी की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बीना मोदी ने कहा कि अग्रवाल ने प्रेरणादायी नेतृत्व प्रदान करने की भूमिका में खुद को साबित किया है। वह संगठन में कई बदलाव लेकर आए हैं।

गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया मोदी एंटरप्राइजेज की प्रमुख कंपनी है और इसके मुख्य ब्रांडों में फोर स्कावयर, रेड एंड व्हाइट तथा कैवेंडर्स शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?