लाइव न्यूज़ :

गोवा में लगातार तीसरा खनन सत्र खाली गया: जीएमपीएफ

By भाषा | Updated: December 9, 2020 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर गोवा माइनिंग पीपुल्स फ्रंट (जीएमपीएफ) ने बुधवार को कहा कि गोवा में लगातार तीसरा खनन सत्र खाली गया, जिससे राज्य को 3,500 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।

जीएमपीएफ ने एक बयान में कहा कि इसके अलावा कोविड-19 महामारी ने भी राज्य की दुखती आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचाया है।

उच्चतम न्यायालय द्वारा 88 खनन पट्टों को रद्द करने के बाद गोवा में 15 मार्च 2018 से खनन बंद है।

जीएमपीएफ के अध्यक्ष पुती गोनकर ने कहा, ‘‘गोवा ने लगातार तीसरे खनन सत्र को खो दिया है, जिससे राज्य को 3,500 करोड़ रुपये के राजस्व की क्षति हुई है। हम सभी राज्य में खनन मुद्दे का तेजी से समाधान होने की राह देख रहे हैं और उच्चतम न्यायालय में अगली सुनवाई को लेकर आशान्वित हैं।’’

जीएमपीएफ ने कहा कि खनन बंद होने के कारण लगभग 60,000 लोगों को सीधे तौर पर रोजगार से हाथ धोना पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम