लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने कहा, एमएसएमई को रेटिंग देने की प्रणाली शुरू हो

By भाषा | Updated: June 29, 2021 22:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने क्षेत्र के लिए एक रेटिंग प्रणाली बनाने का आह्वान किया है। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न योजनाओं की निगरानी के लिए डैशबोर्ड बनाने की बात कही है।

एक वेबिनार को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) को रेटिंग्स देने के लिए आसान और पारदर्शी तरीका इस्तेमाल किया जाना चाहिए। अच्छे कारोबार तथा बेहतर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) रिकॉर्ड वाले एमएसमएई को रेटिंग से उन्हें बैंकों और वित्तीय संस्थानों से ऋण प्राप्त करने में आसानी होगी।

मंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारतीय उद्योग में निवेश करना चाहती है और एक प्रभावी रेटिंग प्रणाली के जरिये एमएसएमई को विदेशों से अच्छा निवेश मिल सकता है। गडकरी ने योजनाओं की निगरानी के लिए डैशबोर्ड की स्थापना का भी प्रस्ताव किया। इससे निर्णय प्रक्रिया में देरी को रोका जा सकेगा।

उन्होंने सिडबी से तीन महीने में फैसला करने और क्षेत्र को समर्थन उपलब्ध कराने को कहा।

देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में एमएसएमई का हिस्सा करीब 30 प्रतिशत है। इस क्षेत्र में 11 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है। यह कृषि के बाद रोजगार देने वाला दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम