लाइव न्यूज़ :

प्रमुख बंदरगाहों पर माल यातायात लगातार नौवें महीने गिरावट, अप्रैल-दिसंबर में 9 प्रतिशत कमी

By भाषा | Updated: January 10, 2021 16:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी कोविड-19 महामारी से प्रभावित देश के प्रमुख 12 बड़े बंदरगाहों पर माल यातयात में लगातार नौवें महीने दिसंबर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी और यह 47.8 करोड़ टन रहा। बंदरगाहों के शीर्ष निकाय इंडियन पोर्ट एसोसएिशन (आईपीए) ने यह जानकरी दी।

केंद्र सरकार के अधीन आने वाले 12 प्रमुख बंदरगाहों पर माल यातायात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान 8.80 प्रतिशत घटकर 47.775 करोड़ टन रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह 52.384 करोड़ टन था।

बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल ही में कहा था कि 12 बड़े बंदरगाहों पर माल (कार्गो) यातायात मार्च के बाद से उल्लेखनीय रूप से कम हुआ है। इसका कारण कोविड-19 महामारी का प्रतिकूल प्रभाव है।

मुरमुगांव पत्तन न्यास को छोड़कर सभी बंदरगाहों पर माल परिवहन घटा है। मुरमुगांव पत्तन न्यास पर माल रखरखाव 23.28 प्रतिशत बढ़कर 1.453 करोड़ टन रह।

कामराज बंदरगाह (एन्नोर) पर माल की आवाजाही अप्रैल-दिसंबर, 2020 के दौरान 26.60 प्रतिशत घटकर 1.719 करोड़ टन रही। जबकि मुंबई, चेन्नई और कोचीन बंदरगाहों पर इसमें 14 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गयी।

जेएनपीटी और वीओ चिदंबरनार पर माल के प्रबंधन में 12 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी है।

दीदनदयाल बंदरगाह पर माल प्रबंधन 8.70 प्रतिशत घटा जबकि न्यू मैंगलोर पर इसमें 6.56 प्रतिशत की कमी आयी। पारादीप बंदरगाह पर 1.41 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी।

कोविड-19 महामारी के कारण कंटेनरों, कोयला और पीओए (पेट्रोलियम, तेल और ल्यूब्रिकेंट्स) समेत अन्य जिंसों की मात्रा में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव