लाइव न्यूज़ :

फ्रेंकलिन टेम्पलटन एमएफ की छह बंद योजनाओं को एक पखवाड़े में 941 करोड़ रुपये मिले

By भाषा | Updated: November 18, 2020 13:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर फ्रेंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड ने बुधवार को कहा कि उसकी छह बंद योजनाओं को एक पखवाड़े में परिपक्वता, पूर्व भुगतान और कूपन भुगतान के जरिए कुल 941 करोड़ रुपये मिले हैं।

फ्रैंकलिन टेम्पलटन एमएफ ने बांड बाजार में नकदी की कमी और निवेशकों द्वारा धनराशि निकालने के दबाव का हवाला देते हुए 23 अप्रैल को अपनी छह ऋण म्यूचुअल फंड योजनाओं को बंद कर दिया था।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि छह योजनाओं को 30 अक्टूबर से 13 नवंबर 2020 के बीच परिपक्वता, पूर्व भुगतान और कूपन भुगतान के जरिए कुल 941 करोड़ रुपये मिले।

बयान में आगे कहा गया कि इसमें पूर्व भुगतान के रूप में मिले 814 करोड़ रुपये शामिल हैं, और इसके साथ ही 24 अप्रैल 2020 से अब तक कुल 9,682 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में