लाइव न्यूज़ :

एफपीआई ने जुलाई में भारतीय शेयर बाजारों से 5,689 करोड़ रुपये निकाले

By भाषा | Updated: July 25, 2021 12:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जुलाई विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जुलाई में अबतक भारतीय शेयर बाजारों से 5,689 करोड़ रुपये निकाले हैं। विभिन्न घरेलू और वैश्विक कारकों की वजह से एफपीआई ने सतर्कता का रुख अपनाया हुआ है।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने एक से 23 जुलाई के दौरान शेयरों से 5,689.23 करोड़ रुपये की निकासी की।

इस दौरान उन्होंने ऋण या बांड बाजार में 3,190.76 करोड़ रुपये डाले। इस तरह उनकी शुद्ध निकासी 2,498.47 करोड़ रुपये रही।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘मूल्यांकन में बढ़ोतरी, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल तथा अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से विदेशी निवेशक निकट भविष्य में जोखिम उठाने से बच रहे हैं।’’

ग्रो के सह-संस्थापक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) हर्ष जैन ने कहा कि सेंसेक्स और निफ्टी इस समय सर्वकालिक उच्चस्तर पर हैं, इस वजह से विदेशी निवेशक निवेश में सतर्कता बरत रहे हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘पिछले छह कारोबारी सत्रों में नकद बाजार में एफपीआई ने लगातार बिकवाली की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम