लाइव न्यूज़ :

बिना रिस्क कमाना चाहते है मुनाफा, तो करें यह सारे काम, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 23, 2021 14:31 IST

अगर आप भी अपने पैसों को अच्छी जगह निवेश करना चाहते है और इससे अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं त ये योजनाएं आपके काम की है ।

Open in App
ठळक मुद्देआप भी अपने पैसों को सही जगह निवेश करना चाहते हैं तो एससीएसएस एक अच्छा विकल्प है इस योजना में 7.4 प्रतिशत ब्याज दर है इसके अलावा आप POMIS नामक योजना में भी निवेश कर सकते हैं

मुंबई : अगर आप भी अपनी पूंजी को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं , जहां रिस्क भी कम हो और मुनाफा भी ज्यादा हो तो यह योजनाएं आपके काम की है । यह योजनाएं वरिष्ठ नागरिकों के लिए बहुत अच्छी है क्योंकि शीर्ष बैंक भी उन्हें 5-10 सालों के लिए सावधि जमा पर अधिकतम 6 प्रतिशत ही ब्याज देते हैं । हालांकि डाकघर में छोटी बचत योजनाएं अपेक्षाकृत अधिक दर प्रदान करती है । ऐसे परिदृश्य में जब बैंक भी निवेश करने पर कम ब्याज प्रतिशत दे रही है तो ऐसी कुछ योजनाएं है , जहां आप कम नुकसान में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं । 

1. वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस)

एससीएसएस एक 5 साल की योजना है और कोई भी इस योजना के तहत 1 से अधिक खाता खोल सकता है लेकिन सभी खातों में निवेश की जा सकने वाली कुल राशि 15 लाक रुपए  से ज्यादा नहीं होनी चाहिए । इस योजना पर ब्याज दर सरकार द्वारा हर साल की  तिमाही पर तय की जाती है । मौजूदा अप्रैल-जून तिमाही के लिए एससीएसएस 7.4%  ब्याज दर प्रतिवर्ष प्रदान किया जाएगा ।  एक बार जब आप इस योजना में निवेश करते हैं तो आपको पूरे 5 साल की अवधि के लिए ब्याज दर मिलती रहेगी । हालांकि इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों की ब्याज दर पर भी कर लागू होता है ।

2. डाकघर मासिक आय योजना (POMIS)

POMIS भी 5 साल की योजना और एक बार निवेश करने के बाद ब्याज दर मैच्योरिटी तक समान रहती है ।  मौजूदा अप्रैल-जून तिमाही के लिए इस योजना पर ब्याज दर 6.6 फ़ीसदी सलाना तय की गई है । एक ही नाम से खोले गए खाते में अधिकतम  4.5 लाख रुपए तक  का निवेश किया जा सकता है जबकि संयुक्त नाम से खाता खोलने पर अधिकतम 9 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं ।

3. प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई)

इस योजना को 31 मार्च 2023 तक बढ़ा दिया गया है । वर्तमान में यह योजना मासिक देय 7.40 प्रतिशत की दर से गारंटीड पेंशन प्रदान कर रही है । हालांकि इस योजना पर ब्याज दर हर साल 1 अप्रैल को रिसेट किया जाता है और उस हिसाब से नई दर के आधार पर पेंशन राशि बदल जाएगी । ब्याज की सुनिश्चित दर का वार्षिक रीसेट SCSS के रिटर्न की संशोधित दर के अनुरूप होगा लेकिन यह दर 7.75 से अधिकतम नहीं होती है । इस 10 साल की निवेश योजना में अधिकतम 15 लाख रुपए निवेश किए जा सकते हैं ।

4. फ्लोटिंग दर बचत बांड

इसमें फ्लोटिंग रेट सेविंग बांड्स  2020 की अवधि 7 साल की है और इस योजना पर ब्याज दर हर 6 महीने में बदल जाएगी और यह नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट प्लस 35 पॉइंट भुगतान की ब्याज दर से जुड़ा है 1 इस योजना पर ब्याज का भुगतान वर्ष में दो बार किया जाता है - 1 जनवरी और 1 जुलाई को वर्तमान में इस योजना पर 7.15% ब्याज मिलता है ।  इस योजना में निवेश की  कोई अधिकतम सीमा नहीं है । 

टॅग्स :मनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें