लाइव न्यूज़ :

फिज्डम ने नया उद्यम शुरू किया, एचएनआई की निवेश जरूरतों को पूरा करेगी

By भाषा | Updated: September 8, 2021 14:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर संपदा-प्रौद्योगिकी स्टार्टअप फिज्डम ने बुधवार को नया उद्यम फिज्डम प्राइवेट वेल्थ शुरू करने की घोषणा की। यह उद्यम उच्च नेटवर्थ वाले लोगों यानी एचएनआई की निवेश की जरूरतों को पूरा करेगा।

कंपनी ने संपदा प्रबंधन उद्योग के दिग्गज अभिजीत भावे को फिज्डम प्राइवेट वेल्थ का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

कंपनी ने बयान में कहा कि भावे करीब 25 साल से भारत, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) तथा वियतनाम में वित्तीय सेवा उद्योग से जुड़े रहे हैं। वह डॉयचे बैंक और एचएसबीसी जैसे वैश्विक संगठनों में नेतृत्वकारी भूमिका में रह चुके हैं। इसके अलावा वह कार्वी प्राइवेट वेल्थ, आईसीआईसीआई बैंक और यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया में भी रह चुके हैं।

फिज्डम ने कहा कि एचएनआई की निवेश जरूरतों को पूरा करने के लिए वह प्रौद्योगिकी से जुड़े संपदा प्रबंधन क्षेत्र में उतरी है।

फिज्डम प्राइवेट वेल्थ अपने ग्राहकों को विभिन्न निवेश विकल्प....म्यूचुअल फंड, पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाएं, वैकल्पिक निवेश कोष, गैर-सूचीबद्ध निजी इक्विटी, बांड, एफडी तथा बीमा के अलावा अंतरराष्ट्रीय उत्पाद भी उपलब्ध कराएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम