लाइव न्यूज़ :

मार्च तिमाही में घरेलू शेयर बाजार में फपीआई निवेश सात प्रतिशत बढ़कर 552 अरब डॉलर

By भाषा | Updated: May 13, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई घरेलू शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के निवेश का मूल्य मार्च 2021 तिमाही में इससे पूर्व की तिमाही से सात प्रतिशत बढ़कर 552 अरब डॉलर हो गया।

बाजार अध्ययन फर्म मार्निंगस्टार की एक रपट खबर के अनुसार ऐसा एफपीआई से मजबूत निवेश और भारतीय इक्विटी बाजारों के शानदार प्रदर्शन की वजह से हुआ।

खबर के अनुसार, "मार्च 2021 तिमाही के खत्म होने के साथ भारतीय शेयर बाजार में एफपीआई निवेश का मूल्य 552 अरब डॉलर रहा।यह इससे पिछली तिमाही में दर्ज किए गए 518 अरब डॉलर से ज्यादा है।"

वहीं वित्तीय वर्ष 2019-20 की आखिरी तिमाही में भारतीय इक्विटी में एफपीआई निवेश का मूल्य 281 अरब डॉलर था।

हालांकि मार्च 2021 तिमाही में घरेलू शेयरों के कुल बाजार मूल्य में विदेशी निवेशकों के स्टॉक का हिस्सा दिसंबर 2020 तिमाही के 20.1 प्रतिशत से घटकर 19.9 प्रतिशत रहा।

जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में एफपीआई ने भारतीय इक्विटी में 7.64 अरब डॉलर का मजबूत शुद्ध निवेश किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम