लाइव न्यूज़ :

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में अक्टूबर में बिजली करोबार 36 प्रतिशत बढ़कर 916.5 करोड़ युनिट

By भाषा | Updated: November 2, 2021 22:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर विद्युत बाजार इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में बिजली कारोबार इस साल अक्टूबर में 36 प्रतिशत बढ़कर 916.5 करोड़ यूनिट रहा। पिछले साल इसी महीने में यह 674.3 करोड़ यूनिट था।

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) ने एक बयान में कहा कि अगले दिन की आपूर्ति वाले सौदे से जुड़े बाजार (डे-अहेड मार्केट-डीएएम) में पिछले महीने बिजली कारोबार सालाना आधार पर 19.4 प्रतिशत बढ़कर 656.8 करोड़ यूनिट रहा। बाजार में औसत मासिक कीमत आठ रुपये प्रति यूनिट रही।

वहीं दैनिक, आपात स्थिति, साप्ताहिक अनुबंधों वाले बाजार (टर्म अहेड मार्केट) में आलोच्य माह के दौरान 22.5 करोड़ यूनिट बिजली का कारोबार हुआ।

बयान के अनुसार, बिजली की मांग को तुंरत पूरा करने वाले बाजार में 199.9 करोड़ यूनिट का कारोबार हुआ। यह सालाना आधार पर 145 प्रतिशत अधिक है। इसमें बिजली का औसत मासिक मूल्य 6.91 रुपये प्रति यूनिट रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम