लाइव न्यूज़ :

विनिवेश से एयर इंडिया की वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा, बड़े विमानों का होगा बेहतर उपयोग: विमानन सचिव

By भाषा | Updated: October 21, 2021 17:27 IST

Open in App

(मनोज राममोहन)

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर नागर विमानन सचिव राजीव बंसल ने कहा कि एयर इंडिया के विनिवेश से राष्ट्रीय विमानन कंपनी की आगे पेशेवर तरीके से वृद्धि होगी, जिसमें इसके बड़े आकार के विमानों का बेहतर उपयोग और विमान के अंदर मिलने वाली सेवाओं का उन्नयन शामिल है।

बंसल एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में इसके प्रभारी भी हैं। उन्होंने कहा कि संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ, विमानों के उड़ान के घंटों में वृद्धि होगी।

भारत में आने वाले महीनों में एक नई विमानन कंपनी परिचालन शुरू करने वाली है और इसके साथ ही जेट एयरवेज भी पुनरुद्धार की राह पर है। इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि अधिक कंपनियां होने से विमानन क्षेत्र और उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

बंसल ने पीटीआई-भाषा से एक संक्षिप्त बातचीत में कहा, ‘‘हम अधिक कंपनियों के साथ खुश होंगे, क्योंकि यह बाजार में वर्चस्व और एकाधिकार को कम करता है और साथ ही प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है, जिससे आखिरकार उपभोक्ताओं को फायदा मिलता है।’’

उन्होंने बुधवार को कुशीनगर में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद यह बात कही।

बंसल ने कहा कि एयर इंडिया के विनिवेश से पेशेवर तरीके से विमानन कंपनी की वृद्धि होगी और उड़ान के दौरान वाई-फाई सहित विमानन में मिलने वाली सुविधाओं का उन्नयन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम