लाइव न्यूज़ :

डीसीएम श्रीराम चीनी कारोबार के विस्तार पर 350 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

By भाषा | Updated: November 8, 2021 23:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर रसायन, चीनी और उर्वरक कारोबार क्षेत्रों में काम करने वाली डीसीएम श्रीराम लिमिटेड ने सोमवार को मुख्य रूप से चीनी मिलों की क्षमता का विस्तार करने के लिए 350 करोड़ रुपये से अधिक राशि का निवेश करने की घोषणा की।

डीसीएम श्रीराम ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने अपने जलभराव वाले क्षेत्र में गन्ने की उपलब्धता में वृद्धि, उपभोक्ता वरीयता के कारण रिफाइंड चीनी के उत्पादन की क्षमता बढ़ाने और इसकी डिस्टलरी भट्टियों के लिए कच्चे माल की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के मकसद से चीनी व्यवसाय के लिए तीन निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी।

डीसीएम श्रीराम के चीनी कारखाने उत्तर प्रदेश के अजबपुर, रूपापुर, हरियावां और लोनी में स्थित हैं, जिनकी संयुक्त स्थापित क्षमता 38,000 टीसीडी (प्रतिदिन प्रति टन गन्ना शीरा पेराई) है।

कंपनी की तीन विस्तार परियोजनाएं अक्टूबर, 2022 तक चालू हो जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में