लाइव न्यूज़ :

डेमलर इंडिया ने अंशुम जैन को नया सीओओ नियुक्त किया

By भाषा | Updated: August 2, 2021 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स (डीआईसीवी) ने सोमवार को कहा कि उसने अंशुम जैन को तत्काल प्रभाव से कंपनी का नया मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया है।

अपनी नई भूमिका में जैन कंपनी के आपूर्तिकर्ता प्रबंधन और रसद सहित विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदार होंगे।

जैन के पास भारत, अमेरिका और जर्मनी में लाभ एवं घाटे (पीएंडएल) की जिम्मेदारी के साथ बड़े विनिर्माण कार्यों के सभी पहलुओं के प्रबंधन और नेतृत्व में 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

उनकी सबसे हालिया भूमिका वर्टजेन (जॉन डीरे) में मुख्य परिचालन अधिकारी की थी, जहां वे भारत के परिचालन का नेतृत्व कर रहे थे। वर्टजेन से पहले, वह डेमग क्रेन्स, एमटीयू (डेमलर), कमिंस और बॉश से जुड़े थे।

डीआईसीवी के प्रबंध निदेशक और सीईओ सत्यकाम आर्य ने एक बयान में कहा, "जैन डीआईसीवी में सीओओ की भूमिका के लिए सबसे सही पसंद है क्योंकि उनके पास विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने का एक मजबूत वैश्विक अनुभव और सिद्ध मजबूती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम