लाइव न्यूज़ :

वाहन क्षेत्र के लिए मौजूदा त्योहारी सीजन एक दशक में सबसे खराब रहा : फाडा

By भाषा | Updated: November 2, 2021 22:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर वाहन डीलरों के निकाय फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने कहा है कि कारोबार की दृष्टि से मौजूदा त्योहारी सीजन पिछले एक दशक में सबसे खराब रहा है।

फाडा के सदस्यों में 15,000 से अधिक वाहन डीलर शामिल हैं। इन सदस्यों के देशभर में 26,500 से अधिक शोरूम हैं।

फाडा के अध्यक्ष विन्केश गुलाटी ने कहा कि चिप की कमी से यात्री वाहन खंड में आपूर्ति प्रभावित हुई है।

उन्होंने बयान में कहा, ‘‘यह वाहन खुदरा क्षेत्र के लिए पिछले एक दशक का सबसे खराब त्योहारी सीजन रहा है। चिप की कमी से यात्री वाहन खंड में आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। इससे एसयूवी, कॉम्पैक्ट एसयूवी और लग्जरी खंड में वाहनों की काफी कमी हो गई है।’’

उन्होंने कहा कि प्रवेश स्तर के वाहन खंड में भी मांग काफी कम है क्योंकि ग्राहक आज अपनी स्वास्थ्य जरूरतों के लिए पैसा बचा रहे हैं।

गुलाटी ने कहा कि प्रवेश स्तर का दोपहिया खंड भी ग्रामीण क्षेत्रों में दिक्कतों तथा ईंधन की कमी की वजह से रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। ‘‘लोग ऊंचे मूल्य का सामान खरीदने के बजाय स्वास्थ्य जरूरतों के लिए बचत कर रहे हैं।’’

हालांकि, उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक वाहन खंड में स्थिति थोड़ी बेहतर है और माल की आवाजाही के लिए वाणिज्यिक वाहनों की मांग बढ़ रही है।’’

धनतेरस के शुभ अवसर पर लोग वाहनों की आपूर्ति लेते हैं। हालांकि, अभी प्रमुख कंपनियों ने इस बारे में आंकड़े नहीं दिए हैं।

एमजी मोटर ने जरूर कहा है कि उसने इस अवसर पर अपने ग्राहकों को मध्यम आकार की एसयूवी एस्टर की 500 इकाइयों की आपूर्ति की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम