लाइव न्यूज़ :

क्राफ्टन ने भारत में बैटलग्राउंड मोबाइल पेश किया

By भाषा | Updated: July 2, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई दक्षिण कोरियाई कंपनी क्राफ्टन ने शुक्रवार को लोकप्रिय मोबाइल गेम पबजी के स्थान पर एक नया मोबाइल गेम बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को भारत में पेश किया।

गौरतलब है कि पबजी पर भारत सरकार ने पिछले साल प्रतिबंध लगा दिया था।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि खासतौर से भारत में गेमिंग के शौकीनों के लिए विकसित किए गए नए मोबाइल गेम को पहले ही चार करोड़ पंजीकरण मिल चुके हैं। यह पंजीकरण 18 मई 2021 को शुरू हुआ था।

क्राफ्टन ने बयान में कहा, ‘‘शुरुआती एक्सेस अवधि के बाद, बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया अब गूगल प्ले पर एक फ्री-टू-प्ले मल्टीप्लेयर गेम के रूप में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जिसमें मैप्स, गेम मोड और पेशकश सप्ताह के दौरान रोमांचक चुनौतियों की एक अद्भुत श्रृंखला है।’’

सरकार ने पिछले साल सितंबर में पबजी सहित 118 मोबाइल एप्लिकेशन को राष्ट्र की संप्रभुता, अखंडता और रक्षा के लिख खतरा बताते हुए ब्लॉक कर दिया।

इसके बाद क्राफ्टन की सहायक कंपनी पब्जी कॉरपोरेशन ने कहा था कि चीन की टेन्सेंट गेम्स अब भारत में पबजी मोबाइल फ्रैंचाइज़ी को वितरित करने के लिए अधिकृत नहीं होंगी। इसके बाद भारतीय बाजार के लिए एक नया गेम पेश करने की तैयारी शुरू कर दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम