लाइव न्यूज़ :

चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित, मसौदा अधिसूचना जारी: गडकरी

By भाषा | Updated: July 21, 2021 22:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने को लेकर अधिसूचना का मसौदा जारी किया गया है।

चौरासी कोसी परिक्रमा लगभग 300 किलोमीटर लंबा तीर्थ मार्ग है। इसमें अयोध्या, आंबेडकर नगर, बाराबंकी, बस्ती और गोंडा शामिल हैं।

गडकरी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया है। इसको लेकर अधिसूचना का मसौदा जारी कर दिया गया है।’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 फरवरी को कहा था कि सैलानियों को आकर्षित करने के लिये मार्ग के आसपास विकास कार्य में तेजी लायी जाएगी।

गडकरी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भारतमाला परियोजना के तहत 1,488.23 करोड़ रुपये के बजट के साथ प्रस्तावित लुधियाना बाईपास खंड सहित पंजाब में बांकेर से बहलोलपुर तक चार/छह लेन के नए लुधियाना-रूपनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-205के पैकेज-दो) के निर्माण कार्य को मंजूरी दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम