लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने उत्तर प्रदेश में पशुपालन, डेयरी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की

By भाषा | Updated: September 7, 2021 23:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में पशुपालन और डेयरी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की और राज्य सरकार से पशु पालक किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड को बढ़ावा देने को कहा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक समीक्षा बैठक में संजीव कुमार बालियान और एल मुरुगन भी शामिल हुए। दोनों मत्स्य, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री हैं। केन्द्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश के पशुपालन और डेयरी मंत्री के साथ यह समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान रूपाला ने राज्य में भविष्य की कार्य योजनाओं पर चर्चा की और ब्रीडर फार्म उद्यमों तथा चारा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों पर खास जोर देने के लिए कहा।

उन्होंने मौजूदा पशु बीमा का और विस्तार करने तथा पशुपालक किसानों के लिए अभियान के तहत किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) को बढ़ावा देने की सलाह भी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में