लाइव न्यूज़ :

बैड बैंक का प्रमुख प्रायोजक बनेगा केंनरा बैंक, 12 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगा

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून सार्वजनिक क्षेत्र का केनरा बैंक राष्ट्रीय संपत्ति पुनर्गठन कंपनी लि. (एनएआरसीएल) या बैड बैंक का मुख्य प्रायोजक होगा। बैड बैंक में केनरा बैंक 12 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगा।

बैड बैंक से तात्पर्य ऐसे वित्तीय संस्थान से है जो बैंकों के डूबे कर्ज को अपन खाते में लेकर उनका समाधान करता है।

इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने 13 मई, 2021 को पत्र लिखकर केनरा बैंक से एनएआरसीएल में प्रायोजक के रूप में भाग लेने का आग्रह किया था। केनरा बैंक के निदेशक मंडल ने एनएआरसीएल में हिस्सेदारी लेने के लिए सैद्धान्तिक मंजूरी दे दी है। केनरा बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी है।

केनरा बैंक ने कहा कि बोर्ड की मंजूरी के बाद उसने एनएआरसीएल में प्रायोजक के रूप में भाग लेने के लिए रिजर्व बैंक की अनुमति मांगी है।

सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों ने अपने डूब कर्ज या एनपीए का उल्लेखनीय हिस्सा एनएआरसीएल में स्थानांतरित करने की घोषणा की है। उदाहरण के लिए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कहा है कि उसने एनएआरसीएल में स्थानांतरण के लिए 8,000 करोड़ रुपये की गैर-निष्पादित आस्तियों की पहचान की है।

प्रस्तावित एनएआरसीएल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का 51 प्रतिशत और शेष निजी क्षेत्र के बैंकों का हिस्सा होगा।

बैंकों ने शुरुआती चरण में 89,000 करोड़ रुपये के 22 डूबे कर्ज की पहचान की है जिन्हें एनएआरसीएल में स्थानांतरित किया जा सकता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021-22 पेश करते हुए घोषणा की थी कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा अपनी दबाव वाली परिसंपत्तियों के लिए काफी ऊंचे प्रावधान की वजह से बैंकों के बहीखातो को साथ-सुथरा करने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम