लाइव न्यूज़ :

केनरा बैंक ने कोविड महामारी से लड़ाई के बीच तीन ऋण योजनाएं पेश कीं

By भाषा | Updated: May 28, 2021 13:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने शुक्रवार को महामारी के खिलाफ लड़ाई के बीच तीन ऋण योजनाओं की पेशकश की, जो स्वास्थ्य सेवा व्यवसाय और व्यक्तिगत ऋण से संबंधित हैं।

केनरा चिकित्सा स्वास्थ्य देखभाल ऋण सुविधा के तहत पंजीकृत अस्पतालों, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक केंद्र और स्वास्थ्य अवसंरचना क्षेत्र की अन्य सभी इकाइयों को 10 लाख रुपये से लेकर 50 करोड़ रुपये तक के ऋण की पेशकश की जाएगी।

केनरा बैंक ने एक विज्ञापन में कहा कि रियायती ब्याज दर पर दिए जाने वाले ऋण की अवधि 10 साल होगी, जिसमें 18 महीने तक की अतिरिक्त मोहलत भी होगी।

केनरा जीवनरेखा स्वास्थ्य देखभाल कारोबारी ऋण सुविधा के तहत पंजीकृत अस्पतालों और नर्सिंग होम या अन्य केंद्रों को मेडिकल ऑक्सीजन, ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंटेटर जैसे स्वास्थ्य उत्पादों के विनिर्माण और आपूर्ति के लिए रियायती ब्याज दर पर दो करोड़ रुपये तक का कर्ज दिया जाएगा।

केनरा बैंक ने कहा कि इस ऋण के लिए कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लगेगी।

इसके अलावा केनरा सुरक्षा व्यक्तिगत ऋण योजना के तहत कोविड-19 के इलाज के लिए ग्राहकों को तत्काल वित्तीय सहायता के रूप में 25,000 रुपये से पांच लाख रुपये तक का कर्ज दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में