लाइव न्यूज़ :

सीएआई ने 2020-21 के लिए कपास उत्पादन का अनुमान घटाकर 354.50 लाख गांठ किया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 21:04 IST

Open in App

मुंबई, 13 अगस्त भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने अपने जुलाई अनुमान में अक्टूबर से शुरू होने वाले वर्ष 2020-21 के लिए कपास फसल के पूर्वानुमान में 1.50 लाख गांठ की कमी करते हुए इसे 354.50 लाख गांठ कर दिया है। इस कमी का कारण गुजरात और तेलंगाना में कम उत्पादन होने की आशंका है।

सीएआई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वर्ष 2019-20 (अक्टूबर 2019-सितंबर 2020) में कुल कपास उत्पादन 360 लाख गांठ का हुआ था।

सीएआई ने उत्तरी क्षेत्र के लिए कपास की फसल का अनुमान पिछले महीने के 65.50 लाख गांठ के स्तर पर ही कायम रखा है। जबकि मध्य क्षेत्र के लिए, यह 50 हजार गांठ घटाकर 193.50 लाख गांठ कर दिया है, जबकि पिछले महीने के दौरान यह अनुमान 194 लाख गांठ का था।

सीएआई ने यह भी कहा कि गुजरात के लिए फसल अनुमान में 2.50 लाख गांठ की कमी हुई है; जबकि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के लिए इसमें पिछले महीने व्यक्त किये गये अनुमान की तुलना में इन राज्यों में क्रमश: 1.50 लाख गांठ और 50 हजार गांठ की वृद्धि की गई है।

सीएआई के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने के दौरान किए गए 91.50 लाख गांठ उत्पादन के पिछले अनुमान की तुलना में दक्षिणी क्षेत्र के लिए कपास की फसल का अनुमान एक लाख गांठ घटाकर 90.50 लाख गांठ कर दिया गया है।

तेलंगाना में कपास का उत्पादन एक लाख गांठ कम रहने का अनुमान है; जबकि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के लिए अनुमान उसी स्तर पर बनाए रखा गया है, जैसा कि पहले अनुमान लगाया गया था। ओडिशा के लिए कपास की फसल के अनुमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सीएआई ने कहा कि सत्र के अंत में पहले का बचा स्टॉक अब 82.50 लाख गांठ होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में