लाइव न्यूज़ :

कैग मुर्मू अंतर संसदीय संघ के बाहरी ऑडिटर चुने गए

By भाषा | Updated: November 20, 2020 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर भारत के महालेखा परीक्षक और नियंत्रक (कैग) गिरीश चंद्र मुर्मू को जिनेवा स्थित अंतर संसदीय संघ (आईपीयू) का बाहरी ऑडिटर चुना गया है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

मुर्मू जल्द ही स्विट्जरलैंड के उच्चतम ऑडिट संस्थान से इसका कार्यभार हासिल करेंगे।

मुर्मू का चुनाव हाल में आईपीयू की 248वें सत्र की बैठक में किया गया। आईपीयू 179 देशों के संसद सदस्यों की इकाई है। इसके 13 सहयोगी (नामित) सदस्य भी हैं।

आईपीयू को संयुक्तराष्ट्र महासभा के स्थानीय पर्यवेक्षक का दर्जा हासिल है।

भारत के कैग कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के बाहरी ऑडिटर रहे हैं। हाल में कैग विश्व खाद्य कार्यक्रम, विश्व बौद्धिक संपदा अधिकार संगठन, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन, अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन, अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन इत्यादि के भी बाहरी ऑडिटर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम